ऊदी अरब में इकामा क्या होता है और क्यों बनाना जरुरी है : Saudi Arab Me Iqama Kya Hota hai

ऊदी अरब में इकामा क्या होता है और क्यों बनाना है
इकामा (Iqama) सऊदी अरब में एक निवास परमिट (Residence Permit) है, जिसे वहां रहने और काम करने वाले विदेशी लोगों  के लिए जारी किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो की कार्ड के रूप  में आता है और अब देखा जाये तो डिजिटल इकामा भी आने लगा है  जो यह प्रमाणित करता है कि कोई  भी बिदेशी कामगार जो कानूनी रूप से देश में रह रहा है और काम कर सकता है। सऊदी अरब में काम करने वाले लाखों  बिदेशी कामगारों  के लिए यह एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसे  पहचान पत्र के रूप में भी कहा जा सकता  सकता है.
इकामा (Iqama) की कुछ  जरुरी जानकारी
सऊदी अरब में इकामा को सऊदी सरकार का “पासपोर्ट और नागरिकता विभाग” (Jawazat office ) जारी करता है। यह सरकारी बिभाग सभी विदेशी कामगारों के लिए इकामा से संबंधित कार्य करता है।
कम्पनी या कफील (Sponsor/Kafeel)
इकामा प्राप्त करने के लिए किसी स्थानीय कम्पनी (Sponsor/Kafeel) की आवश्यकता होती है, जो आमतौर पर नौकरी देने वाला होता है। कम्पनी  (Sponsor/Kafeel) उस व्यक्ति की सभी कानूनी जिम्मेदारियों का पालन करता है और उसे सरकार के साथ पंजीकृत रखता है।
इकामा कितने समय के लिए बनाया जा सकता है।
इकामा आमतौर पर एक वर्ष के लिए जारी किया जाता है और इसे वार्षिक रूप से नवीनीकृत (Renew) किया जाता है। कुछ मामलों में, यह दो या तीन वर्षों के लिए भी जारी किया जा सकता है या फिर चार भागों में भी बनाया जा सकता है जैसे की तीन माह या फिर छे नौ या बारह महीने के लिए बनाया जा सकता है.
इकामा कार्ड के ऊपर क्या क्या लिखा होता है
इकामा कार्ड में कामगार का इकामा नंबर नाम राष्ट्रीयता, जन्म तिथि, कम्पनी या कफील (Sponsor/Kafeel) का नाम और पेशा (PROFESSION)  तथा जारी होने और समाप्ति होने की तिथि लिखी होती है यह दस्तावेज कामगारों की कानूनी पहचान के लिए होता है और इसे हमेशा साथ रखना आवश्यक होता है
इकामा को सही समय पे नवीकरण (Renew) न किया जाये तो क्या होगा
इकामा को समय पर नवीकरण (Renew) करना आवश्यक है, अन्यथा भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है नवीनीकरण प्रक्रिया को कम्पनी या कफील (Sponsor/Kafeel) के माध्यम से पूरा किया जाता है, और इसमें कुछ शुल्क भी शामिल होते हैं
किसी कामगार को नौकरी से निकल दिया जाये तो क्या होगा
यदि किसी कामगार को नौकरी से निकाल दिया जाता है और उसका इकामा नवीकरण (Renew) नहीं किया जाता, तो उसे तुरंत नए कम्पनी या कफील (Sponsor/Kafeel) देख लेना चाहिए अन्यथा अपने देश चले जाना चाहिए
इकामा से जुड़ी आम समस्याएँ
यदि कोई व्यक्ति इकामा समय पर नवीकरण (Renew) नहीं करता, तो उसे जुर्माना देना पड़ सकता है, और कई बार रोजगार की समाप्ति भी हो सकती है।
नकली इकामा से जुर्माना
कुछ लोग धोखाधड़ी से नकली इकामा का उपयोग करते हैं, जो कि सऊदी कानून के तहत अपराध माना जाता है और इसके लिए गंभीर दंड और जुर्माना  हो सकता है
सऊदी अरब में रहने और काम करने वाले प्रत्येक बिदेशी कामगारों  के लिए इकामा एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसे समय पर नवीनीकृत रखना  जरूरी होता है, ताकि किसी भी कानूनी परेशानी से बचा जा सके। इकामा से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को सही ढंग से पूरा करने से कामगार अपने निवास और रोजगार को सुरक्षित बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *